JanjgirChampa Suicide : प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने की खुदकुशी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच, शव का PM कराया गया

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत खरौद के मांझापारा में युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना के बाद मौके पर शिवरीनारायण पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



शिवरीनारायण पुलिस ने बताया कि खरौद के मांझा पारा के खेदूराम केंवट की 22 साल की बेटी मालती केंवट ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के वक्त युवती की दीदी थी और उसके माता-पिता, मजदूरी करने गए थे. युवती मालती केंवट, कमरे में थी और वहीं उसने गमछे से म्यांर में फांसी लगा ली.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

इस वक्त छोटी बच्ची ने देखा और युवती की दीदी को बताया. फिर दौड़कर युवती मालती को फंदे से उतारा गया और उसे खरौद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस की जांच में पता चला है कि युवती का प्रेम प्रसंग था और वह मोबाइल से बात करती थी और परिजन मना भी करते थे. इस बीच युवती, अपने घर के कमरे में फांसी पर झूल गई. मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

Related posts:

error: Content is protected !!