Janjgir Thief : NTPC के रिटायर्ड कर्मचारी की बाइक की हुई चोरी, मदद के बहाने की चोरी, नया बस स्टैंड के पास का मामला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने NTPC के रिटायर्ड कर्मचारी की बाइक चोरी के मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है. आरोपी ने मदद के बहाने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

 



दरअसल, रिटायर्ड कर्मचारी भरत लाल सूर्यवंशी, नया बस स्टैंड के पास अचानक चक्कर आने से बाइक से गिर गया. इससे वह बेहोश होने लगा. इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और रिटायर्ड कर्मचारी को उठाया, फिर घर छोड़ने के बहाने बाइक की चाबी ले ली. फिर मौके से भाग निकला.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

इसके बाद रिटायर्ड कर्मचारी ने आसपास बाइक की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके बाद मामले की रिपोर्ट थाना में लिखाई. मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

Related posts:

error: Content is protected !!