Royal Enfield Himalayan 452 vs Himalayan 411: दोनों मे कितना अंतर? लॉन्च से पहले जान लीजिए

Royal Enfield ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित Himalayan 452 को पेश कर दिया है। ये रॉयल एनफील्ड के लाइनअप में मौजूदा हिमालयन 411 की जगह लेगी। हिमालयन 452 की कीमत का खुलासा कल यानी 7 नवंबर को किया जाएगा। अपने इस लेख में हम जानने वाले हैं कि नई Royal Enfield Himalayan 452 पहले से मौजूद

 



Himalayan 411 से कितनी अलग है।

डिजाइन

हिमालयन में हमेशा फॉर्म डिजाइन लैंग्वेज को लेकर विशेष ध्यान दिया जाता था। हालांकि ये पहले से कुछ डेवलप हुई है। अब, हिमालयन 452 कुछ आधुनिक एलीमेंट्स के साथ आती है। इसमें एलईडी लाइट, बेहतर दिखने वाली विंडस्क्रीन और टर्न इंडिकेटर्स में एकीकृत टेल लैंप दिए गए हैं। Himalayan 452 एक एक्सोस्केलेटन के साथ आती है, जिसका उपयोग जेरी कैन को माउंट करने के लिए किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

इंजन
हिमालयन 452 का इंजन हिमालयन 411 से काफी अलग है। इसे शेरपा 450 कहा जाता है और यह 8000 आरपीएम पर 39.5 बीएचपी और 5500 आरपीएम पर 40 एनएम उत्पन्न करता है। इसे स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह पहला लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जिसे रॉयल एनफील्ड ने बनाया है।

वहीं, हिमालयन 411 एक ऑयल-कूल्ड लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन का उपयोग करती है, जो 6500 आरपीएम पर 24.3 बीएचपी और 4000-4500 आरपीएम पर 32 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आताी है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो हिमालयन 452 में ऑल एलईडी लाइटिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नए ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, राइडिंग मोड, एडजस्टेबल सीट हाइट के साथ एक सीट और टेल रैक दिया गया है। रॉयल एनफील्ड ने ये भी पुष्टि की है कि वे भारतीय बाजार में ट्यूबलेस स्पोक्स लाएंगे।

इसके अलावा, हिमालयन 411 इसके मुकाबले कमजोर नजर आती है। ये ट्रिपर नेविगेशन के पुराने वर्जन, एनालॉग डायल और एक टेल रैक के साथ आती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

Related posts:

error: Content is protected !!