Road Accident : हाईवे पर भीषण हादसा, चलते ट्रक में घुसी कार, छह दोस्तों की मौत

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छप्पर थाना क्षेत्र में ट्रक में कार की भीषण टक्कर होने के कारण 6 लोगों की मौत हुई। कर में सवार 6 दोस्त दिल्ली से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे।

 



मंगलवार को तड़के करीब 04.00 बजे थाना छपार क्षेत्र में शाहपुर कट के पास यह सड़क दुर्घटना हुई। क्षेत्राधिकारी सदर तथा थाना प्रभारी छपार मय पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

सीओ विनय गौतम ने बताया कि सियाज कार अनियंत्रित होकर मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की तरफ जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिसमें कार सवार सभी छह युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतकों के नाम
मृतकों की शिनाख्त शिवम पुत्र योगेन्द्र त्यागी, पार्श पुत्र दीपक शर्मा, कुनाल पुत्र नवीन शर्मा, धीरज, विशाल व एक अन्य दोस्त समस्त निवासीगण शहादरा, दिल्ली के रूप में हुई। थाना छपार पुलिस द्वारा मृतकों के स्वजन को सूचित करते हुए शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!