Sakti News : बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 9 नवंबर को आएंगी जैजैपुर विधानसभा, आमसभा को करेंगी संबोधित, बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जैजैपुर विधानसभा के प्रत्याशी केशव चंद्रा ने दी जानकारी

जांजगीर-चाम्पा. बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, 9 नवंबर को जैजैपुर विधानसभा के हसौद आएंगी और आमसभा को संबोधित करेंगी. कार्यकम की जानकारी बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष और जैजैपुर विधानसभा के प्रत्याशी केशव चंद्रा ने दी है.

 



उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, 9 नवंबर को छत्तीसगढ़ आ रही हैं. एक सभा बिलासपुर में और दूसरी सभा जैजैपुर विधानसभा के हसौद में होगी. आयोजन के लिए मैदान और अन्य परमिशन के लिए आवेदन प्रशासन को दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

उन्होंने बताया कि चुनावी सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगा जाएगा और बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने लोगों से अपील की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!