Sakti Big News : बसपा सुप्रीमो मायावती की हसौद में हुंकार, कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना, महिला आरक्षण को लेकर ये कही बड़ी बात…

सक्ती. जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के हसौद में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभा ली और बसपा प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन मांगा. यहां जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी केशव चन्द्रा और पामगढ़ की प्रत्याशी इंदु बंजारे समेत 13 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मौजूद थे. मायावती की सभा को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पाटी के साथ गठबंधन हुआ है और दोनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है.

उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए बरसों बीत गए हैं, लेकिन विकास नहीं हुआ. सर्व समाज, मजदूरों, किसानों का विकास नहीं हो सका है, सरकार की नीतियां खराब रही हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

मायावती ने कहा कि केंद्र के द्वारा महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया गया है, जिसमें SC, ST, और ओबीसी की महिलाओं की उपेक्षा की गई है. मायावती ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में शोषण हुआ है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!