Sarkari Job 2023: भारत सरकार की कंपनी में सरकारी नौकरियां, 1 लाख से अधिक सैलरी, इनके लिए है मौका

Sarkari Job Bharti 2023: सरकारी नौकरी ढूंढ़ रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अलर्ट. भारत सरकार की मिनी रत्न पीएसयू में से एक नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिडेट में भर्तियां निकली हैं. एनएफएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. कुल 74 पदों पर वैकेंसी हैं. जिनमें मैनेजमेंट ट्रेनी मार्केटिंग के 60, मैनेजमेंट ट्रेनी एफ एंड ए के 10 एवं मैनेजमेंट ट्रेनी लॉ के 4 पद शामिल हैं.

 



 

 

 

 

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को पदों पर ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा. इसके तहत रजिस्ट्रेशन कर आवेदन पत्र भरना होगा. फिर फोटोग्राफ, सिग्नेचर और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने होंगे. इसके बाद ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू है. वहीं अंतिम तिथि 1 दिसंबर तक रहेगी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

योग्यता
मैनेजमेंट ट्रेनी मार्केटिंग पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मार्केटिंग या कुछ अन्य सब्जेक्ट्स में 2 वर्षीय फुल टाइम एमबीए /पीजीडीएम /पीजीडीबीएम की डिग्री होनी चाहिए. वहीं मैनेजमेंट ट्रेनी एफ एंड ए पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ सीए अथवा आईसीडब्ल्यूए या फिर सीएमए की फाइनल परीक्षा में पास होना चाहिए. जबकि मैनेजमेंट ट्रेनी लॉ पद के लिए लॉ में फुल टाइम बैचलर्स डिग्री या फिर 5 वर्षीय इंटीग्रेडेट एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा सभी पद के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

 

चयन प्रक्रिया
भर्ती के तहत लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से फाइनल सेलेक्शन होगा. परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर सीट पर आधारित होगी. फाइनल चयन में लिखित परीक्षा को 80 फीसदी एवं इंटरव्यू को 20 फीसदी का वेटेज दिया जाएगा. नियुक्ति मिलने के बाद उम्मीदवारों को 40000 से लेकर 1,40,000 का पे स्केल दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!