Sakti Big News : अवैध रूप से बनाई गई सड़क पर वन विभाग ने चलाई JCB, डोलोमाइट परिवहन करने पेड़-पौधे काटकर बनाई गई है सड़क, वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने की कार्रवाई

सक्ती. जिले के छीता पड़रिया गांव में डोलोमाइट परिवहन करने पेड़-पौधे को काटकर अवैध रूप से बनाई गई सड़क पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने जेसीबी चलाई है और सड़क को आवागमन के लिए बंद कर दिया है. इस क्षेत्र में गुरुश्री मिनरल्स के द्वारा डोलोमाइट खदान चलाई जा रहा है और परिवहन के लिए सड़क बनाई गई थी, जिसे अवैध मानते हुए वन विभाग ने कार्रवाई की है.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

मिली जानकारी के अनुसार, गुरूश्री मिनरल्स के द्वारा छीतापंडरिया में डोलोमाइट खदान चलाई जा रही है और परिवहन के लिए पेड़-पौधे काटकर अवैध रूप से सड़क का निर्माण किया गया है. शिकायत मिलने पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम छीता पड़रिया गांव पहुंची और सड़क के दोनों छोर पर जेसीबी चलाकर सड़क पर आवागमन बंद किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

Related posts:

error: Content is protected !!