Sakti Big News : ट्रेन हादसे में रेलवे कर्मचारी की मौत, बाराद्वार रेलवे स्टेशन के केबिन के पास हुई घटना

सक्ती. बाराद्वार रेलवे स्टेशन के केबिन के पास ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी का धड़, सिर से अलग हो गया है और रेलवे कर्मचारी जेठूराम की मौत हो गई है. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद मामले में जीआरपी की टीम जांच कर रही है.

 



जीआरपी प्रभारी बी. पाणिग्राही ने बताया कि रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी. इसके बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और देखा कि रेलवे कर्मचारी जेठूराम की मौत हो चुकी थी. इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटना के दौरान रेलवे कर्मचारी ड्यूटी में था. फिलहाल, मामले में जीआरपी की टीम जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!