Sakti News : भाजपा घोषणा पत्र को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने की प्रेस कांफ्रेंस, घोषणा पत्र को बताया जन-जन को लाभ पहुंचाने वाला

सक्ती. भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भाजपा की घोषणा पत्र को लेकर जैजैपुर विधानसभा में प्रेस कांफ्रेंस की और घोषणा पत्र को जन-जन तक लाभ पहुंचाने वाला बताया है.



कृष्णकांत चंद्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र जन-जन को लाभ पहुंचाने वाला है, जिसमे गरीब, किसान, महिला, युवा, बेरोजगार हर वर्ग के लोगों के हित में है. प्रति एकड़ 21 क्विंटल, 31सौ रूपये में धान की खरीदी की जाएगी और एक किस्त में भुगतान की जाएगी. महतारी बंधन योजना के अंतर्गत विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12 हजार रूपये सहायता राशि दी जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Raipur Big News : राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक में उतरे 3 युवकों की मौत, अस्पताल के बाहर हंगामा, घटना के बाद उठे कई सवाल...

पिछले 2 साल का बकाया बोनस, 1 लाख युवाओं को नौकरी, गरीब महिलाओं को 500 रूपये में गैस सिलेंडर, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास, 500 नए पीएम जनऔषधि केंद्र खोले जाएंगे. व्यवसाय लोन पर 50% की सब्सिडी सहित मिलेगी. भाजपा की घोषणा में हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा.

सीएम भूपेश बघेल के जुमला वाले बयान पर कहा कि यह जुमला नहीं पीएम मोदी की गारंटी वाला घोषणा पत्र है. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की तर्ज पर है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत नगर मंडल सक्ती का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

error: Content is protected !!