अगले साल लॉन्च होंगी ये शानदार सेडान कारें, Honda से लेकर Maruti की गाड़ियों के नाम शामिल…जानें

नई दिल्ली। अगले साल क्या आप नई सेडान कार खरीदने प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं साल 2024 में लॉन्च होने वाली संभावित सेडान कारों के बारे में। इस लिस्ट में मारुति से लेकर हुंडई तक की गाड़ियों के नाम शामिल हैं।

 



NEW-GEN MARUTI DZIRE
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान की अगली पीढ़ी का अनावरण करने के लिए तैयार है, जिसके 2024 के अप्रैल और मई के बीच सड़कों पर आने की उम्मीद है। नए मॉडल के इंटीरियर और एक्सटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि इसमें 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन ऑफर किया जा सकता है, जो संभावित रूप से स्ट्रांग हाइब्रिड हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि ये अपकमिंग सेडान 35kmpl और 40kmpl के बीच माइलेज दे सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

फरवरी 2024 में संभावित लॉन्च होने वाली स्विफ्ट डिजायर सेडान कार का केबिन पहले से स्मार्ट हो जाएगा। इसके केबिन में एक स्मार्ट प्रो + टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जिसमें वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, सुजुकी वॉयस असिस्ट और ओवर -द-एयर (ओटीए) कैपेबिलीटिज शामिल हैं।

HYUNDAI VERNA N LINE
HYUNDAI VERNA N LINE को 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इस गाड़ी को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। अपकमिंग सेडान कार अधिक स्पोर्टियर हो सकती है। एन लाइन वेरिएंट में एसएक्स (ओ) ट्रिम की याद दिलाते हुए रेड ब्रेक कैलिपर्स और अलॉय व्हील्स जैसी विशिष्ट विशेषताएं प्रदर्शित होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

अपकमिंग सेडान एक स्पोर्टी लुक और डिजाइन को शोकेस करेगी। जिसमें ‘चेकर्ड फ़्लैग’ डिज़ाइन से प्रेरित एक संशोधित ग्रिल, लाल लहजे के साथ एक विशिष्ट स्टाइल वाला बम्पर, एन लाइन का लोगा, ड्यूल एक्सजॉस्ट पाइप ऑफर किये जाएंगे। इस स्पोर्टी थीम के केबिन में विस्तारित होने की उम्मीद है, जो एक शानदार ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!