Tiger 3 Box Office Collection Day 3: टाइगर 3 ने तीसरे दिन भी मचाया गदर, Salman Khan की फिल्म ने छापे बंपर नोट

शाह रुख खान की फिल्म ‘जवान’ के बाद से बॉक्स ऑफिस पर कोई भी बॉलीवुड फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। ऐसे में अब सलमान खान और कटरीना कैफ की ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म कर दिया है।

 



रिलीज के पहले दो दिन में ताबड़तोड़ कमाई कर ‘टाइगर 3’ ने ये साबित कर दिया है कि आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का एक नया अध्याय लिखा जा सकता है। इस बीच सलमान खान की ‘टाइगर 3’ के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं।

तीसरे दिन भी ‘टाइगर 3’ का धमाका जारी
दिवाली के मौके पर ‘टाइगर 3’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। ओपनिंग डे पर 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सलमान खान ने इस मूवी ने ये संकेत दे दिए कि आने वाले दिनों ‘टाइगर 3’ और भी कमाल की कारोबार करेगी। ठीक इसी आधार पर सलमान की मूवी आगे बढ़ती दिख रही है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ो के अनुसार रिलीज के तीसरे दिन ‘टाइगर 3’ ने बेहतरीन तरीके से 37.75 करोड़ से अधिक कमाई की है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े फिलहाल पूर्वानुमान हैं, वास्तविक आंकडे़ अभी सामने आना बाकी है। हालांकि इस कलेक्शम के इस नंबर्स से इस बात की पुष्टि तो की जा सकती की है कि मंगलवार को ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

‘टाइगर 3’ के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-
दिन कलेक्शन
पहला दिन 44.50 करोड़
दूसरा दिन 59.25 करोड़
तीसरा दिन 37.25 करोड़
कुल 141.25 करोड़

150 करोड़ के करीब ‘टाइगर 3’
धमाकेदार एडवांस बुकिंग का लाभ ‘टाइगर 3’ को रिलीज के तीसरे दिन भी मिला। जिसके चलते सलमान खान और कटरीना कैफ की इस मूवी की कमाई में मोटा इजाफा देखने को मिला है। गौर करें ‘टाइगर 3’ के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो अब तक सलमान की इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिन में अब तक करीब 141.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!