100X डिजिटल जूम के साथ साथ इस दिन एंट्री करेगा इस कंपनी का फोन, मिलेगा 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

नई दिल्ली. iQoo 12 सीरीज को 7 नवंबर को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया था। लाइनअप में बेस iQoo 12 और iQoo 12 Pro मॉडल शामिल थे। बेस मॉडल को भारतीय बाजार में पेश किए जाने की पुष्टि हो गई है और देश में लॉन्च की तारीख 12 दिसंबर तय की गई है।

 



फोन भारत में अमेजन के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे चीन में बर्निंग वे, लीजेंड एडिशन और ट्रैक वर्जन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन का हाई वर्जन बीएमडब्ल्यू मोटरस्पोर्ट फिनिश के साथ आता है।

iQoo 12 फोन Amazon पर हुआ लाइव
बेस iQoo 12 मॉडल के लिए एक माइक्रोसाइट अब अमेजन की भारत साइट पर लाइव है, जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मॉडल की उपलब्धता की पुष्टि करती है। इस बीच, चीन में, iQoo 12 का 12GB + 256GB वेरिएंट CNY 3,999 (लगभग 45,000 रुपये) में लिस्ट है, जबकि 16GB + 512GB और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 (लगभग 50,00 रुपये) है। क्रमशः CNY 4,699 (लगभग 53,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

iQoo 12 स्मार्टफोन के फीचर्स
iQoo 12 में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 1.5K (1,260×2,800 पिक्सल) के रेजोल्यूशन, 144Hz तक की रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC चिपसेट के साथ आता है। फोन एंड्रॉइड 14-आधारित ओरिजिनओएस 4 पर चलता है। iQoo 12 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 120W की 5,000mAh की बैटरी है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

iQoo 12 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन
iQoo 12 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50MP 1/1.3-इंच प्राइमरी सेंसर, 100X डिजिटल ज़ूम के साथ 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा वाइड के साथ 50MP सेंसर शामिल है। हैंडसेट का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल सेंसर से लैस है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। स्मार्टफोन का वजन 203 ग्राम है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!