Uttarkashi Rescue Operation : सुरंग में फंसे 41 मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य ने दी अहम जानकारी, डिटेल में पढ़िए…

उत्तरकाशी. सुरंग के बाहर से सुबह के दृश्य। ऑगर ड्रिलिंग मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद कल ड्रिलिंग कार्य रोक दिया गया था। अब तक बचावकर्मी सिल्कयारा सुरंग में 46.8 मीटर तक ड्रिल कर चुके हैं।



एनडीआरएफ ने फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के लिए पाइपलाइनों के माध्यम से व्हीलड स्ट्रेचर ले जाने का डेमो दिखाया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने कहा, कि मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में या कल तक हम इस ऑपरेशन में सफल हो जाएंगे। हालांकि, उन्होंने आशंका जताई कि इसमें और भी बाधाएं आ सकती है।

इसे भी पढ़े -  जान लें FASTag के ये 5 जरूरी नियम, नहीं तो एक गलती और देने पड़ जाएंगे डबल पैसे

error: Content is protected !!