Virat Kohli Net Worth: करोड़ों कमाते हैं टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, जानिए कहां-कहां से होती है इतनी कमाई

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज 35 साल के हो चुके हैं। पूरे देश भर में आज उनके फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।

 



बता दें कि किंग कोहली जितना अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और फुर्ती के अलावा मैदान के बाहर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। किंग कोहली अपने लुक्स के चलते भी फैंस को अपना दीवाना बनाते हैं।

वहीं, कमाई के मामले में भी कोहली बादशाह हैं। विराट कोहली का नेटवर्थ इस साल 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं विराट कोहली कैसे और कहां-कहां से पैसे कमाते हैं?

Virat Kohli Net Worth: जानिए विराट कोहली की कितनी हैं नेटवर्थ?
35 साल के विराट कोहली (Virat Kohli) का जन्म 5 नवंबर को 1988 में दिल्ली में हुआ। किंग कोहली वर्ल्ड के बेस्ट बैट्समैन में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड्स को धराशायी किया। किंग कोहली की नेटवर्थ लगभग 1050 करोड़ रुपये हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

बता दें कि किंग कोहली ने साल 2008 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और वह तब से लेकर अभी तक तीनों फॉर्मेंट में खेल रहे हैं। उन्हें साल 2017 में एमएस धोनी के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया। उसके बाद अब भी वह टीम इंडिया के लिए लगातार रिकॉर्ड्स बनाते जा रहे हैं।

बीसीसीआई से Virat Kohli को मिलते हैं इतने रुपये
विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ‘ए प्लस’ कैटेगरी में रखा है। उन्हें बोर्ड से सलाना 7 करोड़ रुपये कॉन्ट्रैक्ट के तहत मिलते हैं। इसके अलावा एक टेस्ट खेलने के लिए 15 लाख, एक वनडे के लिए 6 लाख और एक टी20 मैच खेलने के लिए बीसीसीआई उन्हें 3 लाख रुपये देता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

विज्ञापनों के जरिए भी कमाई करते हैं किंग कोहली
बता दें कि किंग कोहली विज्ञापनदाताओं के चहेते हैं। वह 18 से ज्यादा ब्रांड्स के लिए विज्ञापन करते हैं। विराट हर विज्ञापन शूटिंग के लिए सालाना 7.50 से 10 करोड़ रुपये लेते हैं।

आलीशान घर में रहते हैं विराट कोहली
बता दें कि विराट कोहली के पास भारत में कई आलीशान प्रोपर्टी हैंं, जिनमें घर और अपार्टमेंट भी शामिल हैं। कोहली के पास मुंबई के वर्ली इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट है, जिसे उन्होंने 2016 में लगभग 34 करोड़ रुपये में खरीदा था।

इसके साथ ही कोहली के पास गुरुग्राम के पॉश इलाके डीएलएफ फेज-1 में भी एक घर है, जिसे उन्होंने 2015 में लगभग 80 करोड़ रुपये में खरीदा था।

कोहली को लग्जरी गाड़ियों का हैं शौक
विराट कोहली को लग्जरी कारों का शौकीन माना जाता हैं और पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई महंगी कार खरीदें हैं, जिसमें ऑडी R8 V10 प्लस, ऑडी R8 LMX, ऑडी A8 L, ऑडी Q8, ऑडी S5 जैसी कार शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!