कौन सा जीव खुद को ही खा जाता है, कैसे होता है ये मुमकिन?

ईसान को जब भूख लगती है तो वो भोजन करता है. उसमें अलग-अलग डिशेज को खाता है. पर सोचिए कि अगर उसे खाना ना मिले, वो भूख से निढाल होने लगे, तो क्या वो खुद को खा जाएगा? इसका उत्तर देना तो मुश्किल है, हालांकि, फिल्मों की काल्पनिक दुनिया में ऐसा कभी-कभी दिखाया जाता है.

 



 

 

 

 

मगर क्या दुनिया में वाकई ऐसा जीव (Which animals eat itself) मौजूद है जो खुद को ही खा जाता है? हमारा दावा है कि इस सवाल का जवाब 99 फीसदी लोगों को नहीं पता होगा, क्योंकि ये जानकारी बेहद दुर्लभ है.

 

 

 

दरअसल, हाल ही में किसी ने कोरा पर इस जीव से जुड़ा सवाल पूछा- वो कौन सा जीव है, जो खुद को ही खा जाता है? चलिए देखते हैं लोगों ने इससे जुड़ा क्या जवाब दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

कोरा पर लोगों ने क्या दिया उत्तर
एक शख्स ने उत्तर में बताया कि सी स्क्वर्ट ऐसे जीव होते हैं जो अपने ही दिमाग को खा जाते हैं जिससे उन्हें पोषण मिलता है. जानवरों की दुनिया में ये सेल्फ कैनबिलिज्स का एक दुर्लभ उदाहरण है. एक ने कहा कि बिल्ली इसका जवाब हो सकता है, वो भले खुद को ना खाए पर अपने नवजात बच्चों को खा जाती है. एक ने कहा कि सांप भी खुद को कभी-कभी खा लेता है. अब ये तो आम लोगों के जवाब हैं।

 

 

 

 

क्या है सही जवाब?
ऐसे जानवरों में दो प्रमुख टाइप के होते हैं, जो अपने जैसे ही दूसरे जीवों को खा जाते हैं या फिर वो जो खुद को ही खा जाते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार चिंपांजी, शेर, हिप्पो, हैम्स्टर जैसे कई ऐसे जीव हैं जो अपनी ही प्रजाति के जीवों को मारकर खा सकते हैं. इन्हें Cannibal Animals माना जाता है. पर हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो है Self Cannibal यानी खुद को ही खा जाना. एनिमल पीकहै। रिपोर्ट के अनुसार इन जीवों में रैट स्नेक, सी स्क्वर्ट प्रेयिंग मैंटिस, हैम्स्टर, और ऑक्टोपस प्रमुख जीव हैं. ऐसा किसी जीव में भूख की वजह से होता है तो किसी में स्ट्रेस के कारण, वहीं कुछ जीवों में इंफेक्शन हो जाता है जिसका ये साइड इफेक्ट होता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!