World Cup 2023: रोहित सेना को डराने वाले हैं वानखेड़े के रिकॉर्ड, सेमीफाइनल में तीन बार मुंह की खा चुकी टीम

रविवार को भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए मैच के साथ ही वर्ल्ड कप 2023 के लीग मुकाबले खत्म हो गए। भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टू्र्नामेंट के नियमों के मुताबिक, लीग मैचों की समाप्ति के बाद पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम इंडिया का मुकाबला चौथे नंबर पर रही न्यूजीलैंड टीम से होगा। यह मैच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल 15 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डंस में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम पर भारत ने आज तक एक भी सेमीफाइनल मुकाबला नहीं जीता है।

 



इंग्लैंड से 1987 में मिली हार
1983 में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने पहली बार वनडे फॉर्मेट में वर्ल्ड कप जीता था। 4 साल बाद हुए वर्ल्ड कप में भारत एक बार फिर खिताब के दावेदार के रूप में उतरा लेकिन उसका सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। इंग्लैंड ने वानखेडे में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत को 35 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। ग्राहम गूच (115 रन) और एड हमिंग्स (4 विकेट) इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

वानखेड़े पर भारत का सेमीफाइनल में रिकॉर्ड

दो बार वेस्टइंडीज से हारे
2 साल बाद नेहरू कप का सेमीफाइनल वानखेडे में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुआ था जिसे वेस्टइंडीज ने डेसमंड हैंस (64 रन), रिची रिचर्डसन (58 रन*) और कर्टनी वॉल्श के 3 विकेट की बदौलत 8 विकेट से जीता था। 2016 में वेस्टइंडीज टीम ने एक बार फिर भारत को सेमीफाइनल में हराया। टूर्नामेंट था टी20 वर्ल्ड कप और स्टेडियम था वानखेडे। विराट कोहली के नाबाद 92 रन की पारी की बदौलत भारत ने 192/2 का तगड़ा स्कोर खड़ा किया था लेकिन वेस्टइंडीज ने लैंडल सिमंस के नाबाद 82 और जॉनसन चार्ल्स के 52 रन की बदौलत 3 विकेट पर 196 रन बनाकर जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में रिकॉर्ड

वर्ल्ड चैंपियन भी यहीं बने
वानखेडे स्टेडियम में ही भारत ने 2 अप्रैल 2011 को 28 साल के अंतराल के बाद वनडे वर्ल्ड कप जीता था। तब भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। हालांकि आंकड़ों पर नजर डाले तो भारत ने आज तक वानखेडे स्टेडियम में किसी भी फॉर्मेट में खेले गए सेमीफाइनल मैच को नहीं जीता है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ बात करें तो भारत अभी तक एक बार सेमीफाइनल जीता है और एक बार हार मिली है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!