विशाल स्वैच्छिक रक्तदान महायज्ञ शिविर का आयोजन, सिकलिंग, थैलेसीमिया और ब्लड कैंसर से पीड़ितों को रक्त दिया गया निःशुल्क

जांजगीर: मेहन्दा गांव के मौली दाई मंदिर प्रांगण मे हंसवाहिनी शिक्षण एवं सेवा समिति के द्वारा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान महायज्ञ शिविर का आयोजन किया गया. इसमें सिकलिंग, थैलेसिमिया एवं ब्लड कैंसर से पीड़ितों के लिए नि:शुल्क रक्त दिया गया. जिसमें क्षेत्र के पुरुष, महिला और युवाओं ने 74 यूनिट रक्तदान करके कई लोगों को जीवनदान दिया. साथ ही, यातायात जागरूकता के तहत सभी रक्त दाताओ को हेलमेट व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : 6 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने आदेश जारी किया...

 

 

 

 

इस दौरान निजात अभियान के तहत – नरकोटिक्स / ड्रग्स व अवैध नशों के खिलाफ भी जागरूकता अभियान रखा गया।

 

इस कार्यक्रम का संचालन – जय माँ मौली दाई मंदिर सेवा समिति मेहन्दा द्वारा किया गया. स्वयंसेवक के रूम मे उपस्थित रहे – माखन साहू, नायाब सूबेदार मणिशंकर साहू, संदीप तिवारी, डॉ रामकुमार साहू , शांति कुमार साहू, सतीष साहू , कमल साहू, गौरीशंकर साहू, संतोष साहू, सनत साहू, दुर्गा साहू , सत्यनारायन साहू , मोनु यादव , अरुण साहू , बसंत साहू , चिंतराम सूर्यवंशी , पप्पू यादव , धनंजय साहू , गजपति साहू , कमाल साहू , ललित साहू , कीर्तन विषकरमा, एवं अन्य सभी ग्राम वासी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!