T20 World Cup से पहले इस टीम का मास्टर स्ट्रोक, Kieron Pollard को नियुक्त किया सहायक कोच

नई दिल्ली. गत चैंपियन इंग्लैंड ने रविवार, 24 दिसंबर को 2024 टी20 विश्व कप के लिए अपने कोचिंग स्टाफ में कीरोन पोलार्ड को शामिल कर लिया है। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को टीम के सहायक कोच के रूप नियुक्त किया है। इसे इंग्लैंड का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है क्योंकि अगले साल जून में टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाएगा।

 



ईसीबी ने एक बयान में कहा, कीरोन पोलार्ड विशेष रूप से टी20 विश्व कप के लिए एक सहायक कोच के रूप में इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है। उनके पास स्थानीय परिस्थितियों का ज्ञान है, जिसका फायदा इंग्लैंड को मिलेगा। पोलार्ड वेस्टइंडीज की 2012 पुरुष टी20 वर्ल्ड कप की सफलता का हिस्सा थे और उनके पास इस प्रारूप में 600 से अधिक खेलने का व्यापक अनुभव है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कह दिया था अलविदा

बता दें कि पोलार्ड 2012 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा पोलार्ड ने 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का नेतृत्व किया था। अप्रैल 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया और फिर उसी साल के अंत में इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया था। पोलार्ड ने टी20 फ्रेंचाइजी-आधारित लीग खेलना जारी रखा। पोलार्ड आईपीएल 2023 सीजन की शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस के साथ उनके बल्लेबाजी कोच के रूप में काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

वनडे वर्ल्ड कप में रहा था निराशाजनक प्रदर्शन
ऐसा माना जा रहा है कि इस साल की शुरुआत में भारत में वनडे वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड टी20 विश्व कप के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। भारत में खराब प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड ने जोस बटलर को कप्तान बनाए रखा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!