Big News : गोठान में हुई 3 गायों की मौत, जिम्मेदार अधिकारी को नहीं मामले की जानकारी, उठे सवाल ?

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के डोमा गांव के गोठान में 3 गायों की मौत हुई है, लेकिन मामले की जानकारी क्षेत्र के मालखरौदा एडीएम अरुण सोम समेत जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है. ऐसे में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं.



मामले में खबर सीजी न्यूज के संवाददाता ने एसडीएम अरुण सोम से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि ऐसी किसी भी प्रकार की घटना के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. पता करके बताता हूं.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : चाम्पा SDM के नेतृत्व में रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 1 हाइवा और 2 ट्रैक्टर जब्त, बम्हनीडीह क्षेत्र में हुई कार्रवाई

इधर, डोमा गांव के सरपंच पति रामफल बंजारे ने बताया कि गाय बीमार थी, जिसे गोठान में रखा गया था और गायों का इलाज भी कराया गया था. गाय की मृत्यु कैसे हो गई, यह पता नहीं. गायों की बॉडी को गोठान से हटा दिया गया है.

भाजपा नेता कवि वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बंदरबाट करने गोठान योजना शुरू की थी. भर्राशाही की वजह से गायों की मौत होती रही है. डोमा गांव के गोठान में गायों की मौत की घटना दुर्भाग्यजनक है. इसमें कार्रवाई होनी चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जांजगीर में सांसद कमलेश जांगड़े ने ली प्रेसवार्ता, नारी शक्ति वंदन को लेकर रखी बातें...

error: Content is protected !!