TMKOC: नहीं लौटीं दयाबेन, ऑफएयर हो रहा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’? असित मोदी बोले- ‘दर्शकों से वादा है कि…’

नई दिल्ली. फेमस टेलीविजन सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 15 वर्षों ऑडियंस का मनोरंजन कर रहा है। शो के हालिया एपिसोड ने सभी का ध्यान खींचा है। लेटेस्ट एपिसोड में मेकर्स ने ‘दयाबेन’ की वापसी की कहानी गढ़ी थी। फैंस यह जान उत्सुक हो गए थे कि फाइनली दयाबेन की वापसी हो रही है और कहानी पहले की तरह उनके किरदार को लेते हुए आगे बढ़ेगी। लेकिन उम्मीदों पर तब पानी फिर गया, जब दयाबेन की वापसी नहीं हुई।

 



ऑफएयर हो रहा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’?
फैंस ने मेकर्स पर उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की बात कह कर शो को बॉयकॉट करने की बात कही। सोशल मीडिया पर TMKOC को बायकॉट करने का ट्रेंड शुरू हो गया। ऐसी चर्चा एक बार फिर होने लगी कि शो ऑफएयर हो सकता है। फैंस को वैसे भी दयाबेन के कैरेक्टर के बिना कहानी में पहले जैसा मजा नहीं आ रहा। अब प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी (Asit Kumar Modi) ने शो के खत्म होने की चर्चा पर चुप्पी तोड़ी है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

दयाबेन के कैरेक्टर की वापसी पर बोले असित मोदी
टेलीचक्कर को दिए इंटरव्यू में असित मोदी ने कहा, ”मैं अपनी ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए हूं और मैं उनसे कभी झूठ नहीं बोलूंगा। सिर्फ कुछ वजह से, हम दया के किरजार को वापस नहीं ला पा रहे। लेकिन, इसका ये मतलब नहीं है कि कैरेक्टर की शो में एंट्री होगी ही नहीं।”

उन्होंने आगे, ”चाहे दिशा वकानी हों या कोई और, समय सब बता देगा। लेकिन, ऑडियंस से ये मेरा वादा है कि दया वापस आएंगी, और तारक मेहता का उल्टा चश्मा कहीं नहीं जा रहा। 15 वर्षों तक कॉमेडी शो रन करना आसान नहीं है। यह अपने आप का अनोखा शो है, जिसमें अभी तक लीप नहीं दिखाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

‘तारक मेहता…’ में अब नहीं नजर आते ये सितारे
शो के अहम किरदार शैलेश लोढ़ा ने पिछले साल सीरियल को अलविदा कह दिया था। उनके बाद मिसेज सोढी का किरदार निभाने वालीं जेनिफर मिस्त्री ने भी कुछ महीने पहले शो को छोड़ दिया। बावरी का कैरेक्टर प्ले करने वालीं मोनिका भदौरिया भी कई वर्षों से शो में नजर नहीं आ रहीं। इन सबके ‘तारक मेहता…’ छोड़ने के बाद शो गलत वजहों से चर्चा में आ गया था। इसके अलावा ‘टप्पू’ का रोल प्ले करने वाले भव्य गांधी, सोनू का किरदार निभाने वालीं झील मेहता सहित कुछ अन्य सितारों ने भी अपने किरदार को अलविदा कह दिया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!