Big News : शिवरीनारायण की महानदी के शबरी सेतु में लग रहा जाम, पुल की मरम्मत कार्य की वजह से आवागमन में परेशानी, घट सकती है बड़ी घटना…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के शबरी सेतु में मरम्मत कार्य शुरू किया गया है, जिसके बाद पुल पर लगातार जाम लग रहा है. निर्माण कार्य के पुल के आधे भाग पर बेरिकेटिंग की गई है, जिसके बाद पुल पर वन-वे हो गया. इसकी वजह से वाहनों की कतार लग रही है और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. शबरी सेतु की मरम्मत का कार्य अभी 3 महीने तक चलेगा, जिसके बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है और पुल पर लगातार जाम की स्थिति निर्मित हो रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : सहकारी सेवा समिति बोड़सरा में 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्ज्वलित, किसानों ने लिया विकसित भारत के संकल्प का संकल्प

दरअसल, शिवरीनारायण के शबरी सेतु से होकर बिलासपुर, बलौदाबाजार, सारंगढ़ और रायगढ़ जिले के वाहनों की आवाजाही होती है, जिसकी वजह से यह काफी व्यस्ततम मार्ग है. ऐसे में पुल का मरम्मत कार्य शुरू होने से जाम लग रहा है और लोग, परेशान हो रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई

Related posts:

error: Content is protected !!