Big News : जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर के भवन का छज्जा गिरा, जान बचाकर भागे कर्मचारी, 2 कर्मचारियों को मामूली चोट, घटना से उठे सवाल ?

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर के भवन का छज्जा गिर गया. घटना के बाद कमरे में मौजूद 2 कर्मचारी जान बचाकर भागे, फिर भी दोनों कर्मचारी को मामूली चोट आई है. राहत की बात रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना से शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही जरूर उजागर हो गई है.भवन पुराना हो गया है और छप्पर को टिन से बनाया गया है, जो दीवार से उखड़ गया और छज्जा नीचे गिर गया. ईंट के नीचे गिरने से कमरे में बने फाल सीलिंग भी टूट गया और ईंट से कमर्चारियों को मामूली चोट आई है. कर्मचारियों की किस्मत अच्छी रही कि उन्हें कमरे से भागने का मौका मिल गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

दरअसल, डीईओ ऑफिस के पुराने भवन की छत को टिन से ढंककर ज्यादा ऊंचाई पर बनाया गया है, जहां दीवार उखड़ गई और टिन से बना छज्जा नीचे धंस गया. इस तरह दीवार की ईंट कमरे में गिरी और मौजूद कमर्चारियों को मामूली चोट आई है. इस घटना से शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आ गई है. ये तो राहत की बात रही कि कर्मचारियों को मामूली चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!