तुलसी के पौधे में हल्दी की गांठ बांधने से दुख दरिद्र होगा दूर, और भी कई मिलेंगे फायदे

तुलसी के पौधे का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों महत्व होता है. हिन्दू धर्म में घर के बड़े बुजुर्गों के दिन की शुरूआत ही तुलसी को जल चढ़ाने के साथ होती है. यह पौधा आस्था के अलावा सेहत के लिहाज से भी बहुत मायने रखता है. यह घर की नकारात्मकता को दूर करती है. अगर आप लंबे समय से किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो फिर हल्दी की गांठ इस पौधे में बांधने से छूमंतर हो जाएगी.

 



हल्दी की गांठ तुलसी पौधे में बांधने से फायदे

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

1- हल्दी का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में जरूर होता है. क्योंकि यह नकारात्मकता को दूर करता है. ऐसे में आप इसमें हल्दी की गांठ बांधते हैं तो सकारात्मकता आएगी. देवी लक्ष्मी का वास घर में बना रहेगा. इससे आपको आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. आप शुक्रवार को हल्दी की गांठ पौधे में बांधते हैं, तो इसके लाभ ज्यादा मिलेंगे.

2- इस दिन आप हल्दी की गांठ पौधे में बांधने के अलावा 10 गांठ बहते जल में प्रवाहित करिए. आप चाहें तो हल्दी का पाउडर पौधे में छिड़क सकते हैं. इससे तुलसी का पौधा हरा भरा बना रहता है. इससे भी लक्ष्मी जी की भी कृपा बनी रहती है. आपको बता दें कि रविवार के दिन और शाम के समय तुलसी की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!