Crime News : शरीर पर चाकू से किए 30 वार, फिर रेता गला… बेरहम भाई ने 28 साल की बहन को उतारा मौत के घाट

अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भाई ने चाकू से गला रेतकर अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। उसने अपनी 28 साल की बहन पर चाकू से 30 वार किए और फिर उसका गला रेत दिया। उसने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट भी कई वार किए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय भावना की दो साल पहले शादी हुई थी। लेकिन पति के साथ अनबन के चलते वो पिछले 6 मां से अंबाला में रह रही थी। उसका पति के साथ तलाक का केस चल रहा था। सोमवार सुबह ही उसने तलाक के पेपर पर साइन किए थे। लेकिन किसी बात को लेकर उसकी अपने भाई के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद भाई ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

फेसबुक पर पोस्ट डाल कही बहन को मारने की बात
भावना को मौत के घाट उतारने से पहले आरोपी भाई ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उसने अपनी बहन को मारने की बात कही थी। फेसबुक पर आरोपी ने कहा कि उसे मजबूरी में ये कदम उठाना पड़ रहा है। उसने कहा कि बहन का बदले लेने के लिए उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से मदद मांगी। उसने कहा कि उसकी बहन के ससुराववाों की पहुंच ऊपर तक है। बहन को मारने के अलावा और कोई चारा नहीं है। अब आगे हमारा कोई नहीं है। जय बाबा बलाकारी…

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

पुलिस ने कही ये बात
वहीं हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के साथ फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत इक्ठ्ठा किए। भावना के शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!