Illegal Abortion Case: 300 से अधिक बच्चों को डॉक्टर साहब ने कोख में ही मार डाला, 30000 रुपए जिला अस्पताल में करवाते थे अवैध अबॉर्शन

मैसूर. वैसे तो भारत में गर्भपात करवाना अपराध है, लेकिन देश में कई ऐसे ठिकाने हैं जहां बिंदास अबॉर्शन कराया जाता है। ये मामला तब और गंभीर हो जाता है जब सरकारी अस्पताल में ही ऐसा रैकेट चलने लगे। जी हां ये मामला बेंगलुरु का है, जहां पुलिस ने एक डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन को अवैध तरीके से अबॉर्शन करवाले के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि इसी महीने ही अस्पताल के की मैनेजर मीना और रिसेप्शनिस्ट रिजमा खान को इसी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।



मिली जानकारी के अनुसार डॉ. चंदन बल्लाल और उसका लैब टेक्नीशियन निसार को पुलिस ने अवैध तरीके से गर्भपात करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने मिलकर 900 से अधिक अबॉर्शन करवाए हैं, वो भी मात्र तीन साल के भीतर। हैरान की बात तो ये है कि अवेध अबॉर्शन का गोरख धंध जिला अस्पताल में चलता था। वहीं, अवैध अबॉर्शन के लिए आरोपियों ने रेट भी तय कर रखा था। इस काम के लिए वो 30000 रुपए लेते थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सेंदुरस गांव में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित, कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित कई भाजपा नेता रहे मौजूद, महिलाओं को आगे बढ़ाने किया गया प्रेरित

गौरतलब हे कि पुलिस ने बीते महीने शिवालिंगे गौड़ा और नयन कुमार को रंगे हाथों धर दबोचा था। बताया गया कि दोनों एक गर्भवती महिला को कार में बैठाकर गर्भपात के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि मंड्या में गुड़ की यूनिट को अल्ट्रासाउंड स्कैन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि इस यूनिट में छापेमारी के दौरान एक स्कैन मशीन बरामद की थी, जिसका न तो कोई वैलिड अथॉराइजेशन था और न ही कोई ऑफिशियल डॉक्यूमेंट।

इसे भी पढ़े -  वेदांता का नंद घर : 16 राज्यों में 10,000 केंद्रों की ऐतिहासिक उपलब्धि, नंद घर रोज़ाना 4 लाख से अधिक बच्चों और 3 लाख महिलाओं के जीवन में ला रहा परिवर्तन

फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं, पुलिस का अंदेशा है कि इस गिरोह के तार बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि गिरफ्तार डॉक्टर और लै​ब टेक्नीशियन कई बड़े खुलासे कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  CGPSC Result : जारी हुई छत्तीसगढ़ PSC परीक्षा की मेरिट लिस्ट...देवेश साहू ने किया टॉप... देखिए टॉप-10 की पूरी लिस्ट...

error: Content is protected !!