Janjgir Big News : जांजगीर पहुंचे कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन, कहा, ‘छ्ग से अब नक्सली भागेंगे’, ‘देश से अब कांग्रेस का होते जा रहा है सफाया’, किसानों को धान का 31 सौ देने को लेकर बड़ा बयान… पूरी खबर पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. मीडिया से बात करते हुए लखन देवांगन ने कहा कि छ्ग के विकास के लिए भाजपा सरकार तेजी से काम करेगी. किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, उन्हें प्रति क्विंटल 31 सौ मिलेगा. अनुपूरक बजट में सरकार ने पहल की है. नक्सल मुद्दे को लेकर कहा कि नक्सली उन्मूलन किया जाएगा और छ्ग से अब नक्सली भागेंगे. देश से अब कांग्रेस का सफाया होते जा रहा है.

 



कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने कहा कि छ्ग की जनता ने आशीर्वाद दिया है. सीएम ने कमान संभाल लिया है. 5 साल से छ्ग का विकास रुका था. छ्ग में अब डबल इंजन की सरकार है, तेज गति से अब छ्ग में विकास होगा. प्रदेश में 18 लाख आवास बनेंगे, महतारी वंदन के तहत विवाहित महिलाओं को साल के 12 हजार मिलेंगे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

उन्होंने कहा कि हर घोषणा को पूरी की जाएगी, केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा छ्ग में कांग्रेस सरकार थी तो कई योजनाओं को रोक दिया था. केंद्र सरकार की पहल से गरीबों को मुफ्त में चावल मिलेगा.

उन्होंने कहा कि छ्ग के किसानों को भी अनुपूरक बजट में आ गया है, किसानों को 31 सौ मिलेगा. छ्ग के किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

नक्सल मुद्दे को लेकर मंत्री लखन देवांगन ने कहा कि अभी सरकार बनी है, नक्सली उन्मूलन किया जाएगा, छ्ग से नक्सली भागेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अब देश से सफाया होते जा रहा है, लोकसभा में भाजपा फिर परचम लहरायेगी. देश में फिर नरेंद्र मोदी पीएम बनेंगे, छ्ग की सभी 11 सीट उनकी झोली में डालेंगे.

अमर सुल्तानिया के नेतृत्व में मंत्री का हुआ स्वागत
जांजगीर के नेताजी चौक के पास भाजपा नेता अमर सुल्तानिया के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया. यहां गजमाला से मंत्री का स्वागत किया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!