JanjgirChampa Big News : ऑटो ड्राइवर की हत्या केस में नया मोड़, जिंदा निकला ऑटो ड्राइवर शंकर शास्त्री, कोरबा से किया गया गिरफ्तार, मृतक व्यक्ति झारखंड का बताया जा रहा

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा में 26 दिसम्बर को हुई ऑटो ड्राइवर की पत्थर पटककर हत्या के केस में नया मोड़ आ गया है. ऑटो ड्राइवर शंकर शास्त्री जिंदा निकला है और उसे पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार किया है. ऑटो ड्राइवर ने सिर मुड़वाकर अपना हुलिया बदल लिया था. मृतक व्यक्ति, झारखंड का बताया जा रहा है. मामले में पुलिस की स्पेशल टीम जांच कर रही है.

 



दरअसल, 26 दिसम्बर को पंतोरा में भारत माला सड़क पर रक्तरंजित लाश मिली थी और पत्थर पटककर हत्या करने की बात सामने आई थी. मौके पर ऑटो पलटा मिला था. परिजन ने शव की शिनाख्त बिलासपुर के ऑटो ड्राइवर शंकर शास्त्री के रूप में की थी. पुलिस ने जांच शुरू की तो ऑटो ड्राइवर की हत्या केस में नया मोड़ आ गया है और ऑटो ड्राइवर जिंदा निकला है. पुलिस ने उसे कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है. ऑटो ड्राइवर ने अपना सिर मुड़वाकर हुलिया बदल लिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

हत्या की वारदात क्यों हुई, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. बताया जा रहा है, मृतक झारखंड का रहने वाला है, जो ऑटो में सवार होकर बिलासपुर से कोरबा जा रहा था. यह भी जानकारी आ रही है कि झारखंड के उस व्यक्ति ने बड़ी रकम रखी थी, जिसकी वजह से हत्या की वारदात हुई है. मामले में पुलिस ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!