Janjgir Loot Arrest : कलेक्टोरेट चौक के पहले लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, नगद रकम, चाकू, बाइक और 2 मोबाइल जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने मूंगफली बेचने वाले से लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी अरुण श्रीवास और दुर्गेश नेताम को गिरफ्तार किया है. मामले में दोनों आरोपियों के कब्जे से 15 सौ नगद रकम, चाकू, 2 मोबाइल, बाइक को जब्त किया है.

 



सिटी कोतवाली थाना के टीआई अशोक वैष्णव ने बताया, शांति नगर के रहने वाले सम्मेलाल सांडे ने रिपोर्ट लिखाई थी कि वह कलेक्टोरेट चौक के पहले मूंगफली बेच रहा था, तभी उसके साथ लूट हुई है. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की, फिर दो आरोपी अरुण श्रीवास और दुर्गेश नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!