JanjgirChampa Accident FIR : लापरवाहीपूर्वक कार को चलाकर पेड़ से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने कार को लापरवाहीपूर्वक चलाकर पेड़ से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. हादसे से कार चालक सहित 3 लोगों को चोट आई है और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.



सारागांव पुलिस के मुताबिक, दुर्गेश सिंह राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसका चचेरा भाई खगेश कुमार उर्फ सानू कार क्रमांक CG 11 AZ 3107 में बैठा था, तभी कार चालक कुलदीप राठौर के द्वारा कार को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार को पेड़ से ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया. एक्सीडेंट से कार में सवार खगेश कुमार उर्फ सानू और यश श्रीवास, तथा कार चालक कुलदीप राठौर को भी चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाई गई, 2 हाईवा वाहन जब्त...

पुलिस ने दुर्गेश सिंह राठौर की रिपोर्ट पर आरोपी कार चालक कुलदीप राठौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

आपको बता दें, घायल शख्स की बिलासपुर के अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि मर्ग डायरी मिलने के बाद प्रकरण में आईपीसी की धारा 304-ए जोड़ी जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!