Sakti News : बंधवा तालाब के पास कार की ठोकर से बाइक सवार 3 लोगों को आई चोट, केस दर्ज

सक्ती. सक्ती के बंधवा तालाब के पास कार की ठोकर से बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए. पुलिस ने मामले में ठोकर मारने वाले कार चालक के खिलाफ BNS की धारा 125(A), 281 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, टेमर गांव के दिलीप पटेल ने बताया कि वह, उसकी पत्नी और उसका भाई तीनों काम से कोरबा जा रहे थे. बंधवा तालाब के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार ने ठोकर मार दी. ठोकर की वजह से तीनों बाइक सवार जमीन पर गिरने से घायल हो गए. इधर, पुलिस ने ठोकर मारने वाले कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!