JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब परिवहन करते 3 आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर महुआ शराब एवं बाइक जब्त, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने महुआ शराब का अवैध परिवहन करने वाले 3 आरोपी गणेश कुमार पटेल, हरिकृष्ण कश्यप, सूरज कश्यप को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया है. तीनों आरोपी, पकरिया गांव के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

पुलिस के मुताबिक, मुख़बिर से सूचना मिली कि पकरिया गांव का गणेश पटेल अपने साथी हरिकृष्ण कश्यप, सूरज कश्यप के साथ बाइक में भारी मात्रा में महुआ शराब लेकर आ रहे है. इस पर पुलिस ने भैंसों के मेन रोड पर मुलमुला की ओर से आ रही बाइक से रोक कर पूछताछ करने पर 15 लीटर महुआ शराब एवं बाइक को जब्त कर तीनों आरोपी गणेश पटेल, हरिकृष्ण कश्यप, सूरज कश्यप को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!