Murder Arrest : पत्नी ने पति पर किया था हथौड़े से हमला, पति की हुई थी मौत, आरोपी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सक्ती. डभरा पुलिस ने पति की हथौड़े से हमला कर हत्या करने वाली आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



डभरा पुलिस के मुताबिक, बासीन गांव में पत्नी ने पति पर हथौड़े से हमला करके पति की हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी पत्नी उर्मिला जाटवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति बजरंग जाटवर, शराब पीकर आए दिन प्रताडित कर मारपीट करता था.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

इस पर पत्नी उर्मिला जाटवर प्रताड़ना से तंग आकर हथौडे से पति बजरंग जाटवर के सिर पर ताबडतोड हमला कर दिया था, जिससे उसके पति बजरंग जाटवर की मौके पर मौत हो गई थी.

पुलिस ने आरोपी पत्नी उर्मिला जाटवर के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया था और आरोपी पत्नी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!