JanjgirChampa Big News : शिक्षक की स्कूटी की डिक्की से 1 लाख 60 हजार की चोरी, थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के शिक्षक की स्कूटी की डिक्की से चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. चोरों ने शिक्षक के स्कूटी की डिक्की से 1 लाख 60 हजार रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

 



शिक्षक सरवन सिंह पोर्ते ने रिपोर्ट लिखाई कि उन्होंने 1 लाख 60 हजार रुपये अकलतरा के बैंक से निकलवाई थी. इसके बाद उन्होंने रुपये को स्कूटी की डिक्की में रख दिया और फिर सब्जी बाजार चला गया था. इसके बाद वे सीधे घर पहुंचे और देखा कि डिक्की में रुपये नहीं थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

इसके बाद शिक्षक ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज में देखा कि 2 व्यक्ति बाइक से पीछा करते दिख रहें हैं. घटना के बाद शिक्षक सरवन सिंह पोर्ते ने रिपोर्ट लिखाई है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया है और जांच में लिया है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!