Sheorinarayan Complain : शिवरीनारायण के केरा रोड में डेढ़ करोड़ के सड़क चौड़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायत, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं हो सकी जांच शुरू

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में केरा रोड की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. आरोप है कि डेढ़ करोड़ के सड़क चौड़ीकरण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है और इसकी शिकायत भी कलेक्टर से की गई है, लेकिन अभी तक कोई जांच शुरू नहीं हो सकी है.

 



शिकायतकर्ता और स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी सड़क में डामर की परत चढ़ाई गई. इसकी वजह से सड़क पर जल्दी गड्ढे बन गए और अब लोग, गिरकर हादसे के शिकार हो रहे हैं. शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि राहगीर परेशान हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है और ना ही ठेकेदार पर कार्रवाई हो रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

इधर, शिवरीनारायण नगर पंचायत के सीएमओ राकेश साहू का कहना है कि मरम्मत के लिए ठेकेदार को नोटिस दिया गया है, जिसका वह जवाब नहीं देता. ठेकेदार की राशि बची है और अब उसी राशि को राजसात कर मरम्मत कराई जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!