JanjgirChampa News : खराब सरकारी स्वास्थ्य सुविधा की वजह से प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, सदमे में परिजन

जांजगीर-चाम्पा. जिले में खराब सरकारी स्वास्थ्य सुविधा की वजह से प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत हो गई है. घटना के बाद परिजन, सदमे में हैं. अकलतरा ब्लॉक के कापन गांव के सूरज वर्मा, अपनी गर्भवती पत्नी फूलकुमारी को सरकारी अस्पताल लेकर गया, लेकिन वहां पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिली और प्रसव के बाद पहले नवजात की तबियत बिगड़ी. परिजन नवजात को अकलतरा अस्पताल लेकर गए, वहां भी स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिली और नवजात की जांजगीर में मौत हो गई. दूसरी ओर, प्रसव के बाद महिला फूलकुमारी की भी तबियत बिगड़ गई और जिला अस्पताल जांजगीर लाने पर उसकी भी मौत हो गई. इस तरह खराब स्वास्थ्य सुविधा की वजह से महिला और नवजात की मौत हो गई.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!