JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी विपिन कुमार को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी बिहार के पहाड़ीचक गांव का रहने वाला है. मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 और आईपीसी की धारा 363, 366 (क), 376, 376 (2)(N)के तहत FIR दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

दरसअल, नाबालिग लड़की के परिजन ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि उसकी बेटे घर में नहीं है और उसे किसी के द्वारा अपहरण का संदेह जाहिर किया गया. इसके बाद पुलिस ने जांच की और साइबर सेल की सहायता से आरोपी विपिन कुमार के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया है.

इसके बाद आरोपी द्वारा दुष्कर्म की बात भी सामने आई. मामले में आरोपी विपिन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!