Karant Death : खेत गई किशोरी की करंट की चपेट में आकर मौत, सदमे में परिजन

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के चारपारा गांव में करंट की चपेट में आने से 17 साल की किशोरी की मौत हो गई. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं.



पुलिस के मुताबिक, चारपारा गांव के सनत कुर्मी की बेटी अंजनी, अपनी मां के साथ खेत गई थी. कार्य के दौरान किशोरी अंजनी को प्यास लगी तो वह ट्यूब वेल से पानी लेने गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Arrest : आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, ...ये है बड़ा मामला, डिटेल में पढ़िए...

यहां बिजली खम्भे से टूटकर तार गिरा था, उसी तरंगित तार में किशोरी अंजनी का पैर पड़ गया और करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Arrest : दुकान में डेटोनेटर फेंककर ब्लास्ट करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

error: Content is protected !!