Big Murder : सिर पर पत्थर पटककर ऑटो ड्राइवर की हत्या, मौके पर ऑटो भी पलटा मिला, घटनास्थल पर पहुंचे SP विजय अग्रवाल, FSL की टीम ने भी मौके का मुआयना किया

जांजगीर-बलौदा. पंतोरा में ऑटो ड्राइवर के सिर पर पत्थर पटककर हत्या की गई है. यहां ऑटो भी सड़क पर पलटा मिला है. वारदात के बाद SP विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे थे. साथ ही, बिलासपुर से FSL की टीम भी पहुंची और घटनास्थल का मुयायना किया. मृतक ऑटो ड्राइवर का शंकर शास्त्री था, जो बिलासपुर के ढेंका का रहने वाला था. मामले में पंतोरा उपथाना की पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

पुलिस के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर शंकर शास्त्री, कल बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास दिखा था. इसके बाद आज पंतोरा गांव की निर्माणाधीन भारत माला की सड़क पर ऑटो पलटा मिला है और खून से लथपथ ऑटो ड्राइवर शंकर शास्त्री का शव मिला है, वहीं बगल में पत्थर भी मिला है. मामले में पुलिस द्वारा CCTV खंगाला जा रहा है और हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!