Navy Admirals Epaulettes: गुलामी की मानसिकता की निशानी से छुटकारा, नौसेना के एडमिरल्स के कंधों पर लगे एपॉलेट्स के डिजाइन बदले

पीएम मोदी द्वारा नौसेना दिवस पर की गई घोषणा आज अमल में आ गई है। घोषणा के अनुसार, आज भारतीय नौसेना ने एडमिरल्स एपॉलेट्स के नए डिजाइन का अनावरण कर दिया है।

 



एडमिरल के कंधों पर नए डिजाइन के एपॉलेट्स
पीएम मोदी ने सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस 2023 के दौरान घोषणा की थी कि अब सभी एडमिरल के कंधों पर नए डिजाइन के एपॉलेट्स होंगे। ये एपॉलेट्स छत्रपति शिवाजी महाराज की राजमुद्रा से प्रेरित हैं। पीएम ने कहा था कि ये नया डिजाइन नौसेना ध्वज से लिया गया है और हमारी समृद्ध समुद्री विरासत को दर्शाता है।

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

#WATCH | Indian Navy proudly unveils the new Design of Admirals’ Epaulettes. Announced by Prime Minister Narendra Modi during Navy Day 2023 at Sindhudurg – the new Design is drawn from the Naval Ensign & inspired from Rajmudra of Chhatrapati Shivaji Maharaj, and is a true… pic.twitter.com/TJ1I4yrjH3

— ANI (@ANI) December 29, 2023

भारतीय नौसेना ने क्या कहा
भारतीय नौसेना ने कहा कि नए डिजाइन को अपनाना पंच प्राण के दो स्तंभों को मानना है। पहला ‘विरासत पर गर्व’ और दूसरा ‘गुलामी की मानसिकता से मुक्ति’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

एपॉलेट्स में क्या हुआ बदलाव?

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

गोल्डन नेवी बटन- इसमें गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलने की हमारी इच्छाशक्ति दिखाई देती है।

ऑक्टागन- ये आठ दिशाओं को दर्शाता है, ताकि चारों दिशा में लंबे समय तक नजर रखी जा सके।

तलवार- ये हमारी चुनौती का सामना करने की ताकत को दिखाता है और युद्ध क्षमता को दर्शाता है।

टेलिस्कोप- ये हमारे देश की दूरदृष्टि को दिखाता है और दुनिया में हो रहे बदलाव पर नजर रखने की क्षमता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!