न डिजाइन और न ही माइलेज, बस फीचर्स देखकर ही लट्टू हो गए, खरीदने 1 लाख लोग लगे लाइन में

हुंडई एक्सटर को जुलाई 2023 में लॉन्च से पहले ही 10,000 यूनिट्स की बुकिंग मिल गई थी. वहीं अब कंपनी ने खुलासा किया है कि इस मिनी एसयूवी को 1 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बुकिंग मिल गई है. वहीं अब कुछ शहरों में इसका वेटिंग पीरियड 4 महीने तक पहुंच गया है.

 



 

 

 

 

‘कार देखो’ के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसी बड़े शहरों में एक्सटर की डिलीवरी के लिए 4 महीने का समय दिया जा रहा है. वहीं पुणे, हैदराबाद और सूरत जैसे शहरों में 2-3 महीने का वेटिंग पीरियड है.

 

 

 

हुंडई एक्सटर अपने बेस वैरिएंट से ही कई फीचर्स के साथ आती है जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा पंच, मारुति इग्निस, रेनो काइगर और निसान मैगनईट जैसी बजट एसयूवी से होता है. एक्सटर भारत में हुंडई की सबसे किफायती एसयूवी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

 

 

इस माइक्रो एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होकर 10 लाख रुपये तक जाती है. हुंडई एक्सटर को 7 वैरिएंट्स, EX, EX(O), S, S(O), SX, SX(O) और SX(O) में लाया गया है. कंपनी इस एसयूवी पर 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी दे रही है. इसके साथ 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी का भी विकल्प है. यह माइक्रो एसयूवी 6 मोनोटोन और 3 डुअल टोन एक्सटीरियर पेंट में उपलब्ध है.

 

 

 

 

हुंडई एक्सटर में 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 81 बीएचपी की अधिकतम पॉवर और 114 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इसे सीएनजी वर्जन में भी पेश किया है. सीएनजी में यह इंजन 68 बीएचपी की पॉवर और 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. पेट्रोल वेरिएंट में एक्सटर की माइलेज 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि सीएनजी में ये एसयूवी 27.1 किलोमीटर प्रति किलो की माइलेज दे सकती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

 

 

हुंडई एक्सटर में 8-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 4.2-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है. यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार है जिसमें वॉइस इनेबल्ड इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया जा रहा है. इस कार में कुछ ऐसे फीचर्स है जो सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड हैं. इसके स्टैंडर्ड फीचर्स में डुअल डैशकैम, 6 एयरबैग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, टीपीएमएस, थ्री पॉइंट सीटबेल्ट शामिल हैं. यह कार 60 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!