Night Skin Care Tips : त्वचा को चमकदार और बेदाग बनाए रखने के लिए रात को फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन

व्यस्त दिनचर्या के कारण लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत लापरवाही कर बैठते हैं जिसका असर उनके फेस पर कील मुंहासे (Pimple on face)के रूप में नजर आता है. जिसके कारण चेहरे की सुंदरता फीकी (glowing skin tips) पड़ने लगती है. इससे आपका आत्मविश्वास भी कमजोर होता है. ऐसे में आज हम आपको यहां पर कुछ विशेष प्रकार की नाइट स्किन केयर के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपकी त्वचा खिली-खिली और स्वस्थ (healthy skin) नजर आएगी.

 



नाइट स्किन केयर रूटीन

1- सबसे पहली चीज तो आप सोने से पहले अपनी स्किन को जरूर साफ करें. इससे आपकी स्किन पर जमी सारी गंदगी एकबार में निकल आएगी. अगर आप डेली मेकअप अप्लाई करती हैं फेस पर तो बहुत जरूरी है कि आप रात को सोने से पहले स्किन की क्लीनिंग करें. चेहरा साफ करने के बाद आप फेस को हल्के हाथ से दबाएं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

2- इसके बाद आप रेटिनॉल सीरम या क्रीम फेस पर लगाएं. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो फिर रेटिनॉल सीरम यूज करें. अगर स्किन आपकी रूखी है तो फिर आप क्रीम अप्लाई करें. आपको बता दें कि हर स्किन टाइप के लोगों के लिए स्किनकेयर रूटीन में रेटिनॉल इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल करना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

3- इसके बाद आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें. आपको रात में मॉइश्चराइजर की अच्छी लेयर लगानी चाहिए. इससे आपकी स्किन सुबह फ्रेश नजर आएगी. स्किन केयर में आपको मॉइश्चराइजर कभी स्किप नहीं करना चाहिए. अगर आप क्रीम का इस्तेमाल नहीं करेंगी तो आपकी त्वचा बेजान नजर आती है.

आज से आप भी ग्लोइंग और निखरी त्वचा पाने के लिए इसको फॉलो करें फिर देखिए कैसे आपके चेहरे पर निखार आता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!