Sakti Accident Update News : कार ने बाइक सवार युवक को कुचला, हादसे में मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने 5 घण्टे चक्काजाम किया, आर्थिक मदद के बाद मामला शांत हुआ

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के सुखदा गांव में कार ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. हादसे में युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने 5 घण्टे चक्काजाम किया. इस दौरान प्रशासन ने मृतक के परिजन को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की, जिसके बाद मामला शांत हुआ. आंदोलन की वजह से युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है. कल 17 दिसम्बर को सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

मिली जानकारी के अनुसार, कौड़िया गांव का युवक अजिंते खूंटे, बाइक से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया. हादसे में युवक अजिंते खूंटे की मौके पर ही मौत हो गई और घटना के बाद ग्रामीणों ने घटना स्थल पर चक्काजाम कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इसके बाद, पुलिस द्वारा आंदोलनकारी ग्रामीणों को समझाइस दी गई और प्रशासन ने मृतक के परिजन को 25 हजार की आर्थिक मदद की. इस तरह 5 घण्टे बाद मामला शांत हुआ. पुलिस ने कहा है कि घटनाकरित कार के आरोपी ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!