JanjgirChampa Accident Update : ट्रेलर और कंटेनर में टक्कर का मामला, इलाज के दौरान ट्रेलर के ड्राइवर की हुई मौत, कंटेनर के ड्राइवर की हालत गम्भीर, बिलासपुर के अस्पताल में चल रहा है इलाज…

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव में NH-49 पर ट्रेलर और कंटेनर की टक्कर के मामले में बिलासपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान गम्भीर घायल ट्रेलर के ड्राइवर सुरेंद्र रावत की मौत हो गई है, वहीं कंटेनर के ड्राइवर का भी इलाज बिलासपुर के अस्पताल में चल रहा है, जिसकी हालत गम्भीर बनी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

दरअसल, 2 दिन पहले सारागांव में NH-49 पर ट्रेलर और कंटेनर में टक्कर हो गई थी. हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर, केबिन में फंस गया था. घटना में दोनों वाहन के दोनों ड्राइवर को चोट आई थी. फिर चाम्पा के अस्पताल से बिलासपुर रेफर किए गए थे. वहां इलाज के दौरान ट्रेलर के ड्राइवर सुरेन्द्र रावत की मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!