Sakti News : सड़क के किनारे बनी अवैध दुकानों पर जल्द ही चलेगा प्रशासन का बुलडोजर, राजस्व विभाग ने थमाया नोटिस

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के धमनी गांव की सड़क के किनारे में बनी अवैध दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर जल्द चलने वाला है. अवैध दुकान के सभी संचालकों को नोटिस दिया गया है और अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है.

 



आपको बता दें कि लगभग 14 लोगों के द्वारा हसौद-डभरा मुख्य मार्ग धमनी चौक में शासकीय जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान लगाई गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

अतिक्रमण को लेकर हसौद तहसीलदार ने शासकीय जमीन पर अवैध रूप से दुकान चलाने वाले दुकान संचालकों को नोटिस दिया गया है और सभी को दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया है. साथ ही, दस्तावेज पेश न कर पाने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!