नवंबर के ICC Men’s Player of the Month विजेता के नाम की हुई घोषणा, इस कंगारू बल्लेबाज के सिर सजा ताज, ये भारतीय छूटा पीछे

नई दिल्ली. आईसीसी ने हाल ही में 7 दिसंबर को पिछले महीने नवंबर के प्लेयर ऑफ द मंथ के खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों के नाम शामिल थे।

 



तीन खिलाड़ियों के नाम थे शामिल-
टूर्नामेंट में बेहतरीन टीम, सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने का खिताब भारत और उनके खिलाड़ियों को मिला था। ऐसे में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए तीन खिलाड़ियों के नाम चुने गए थे, जिसमें मोहम्मद शम्मी, ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेविस हेड का नाम शामिल था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

ट्रेविस हेड बने विजेता-

अब आज आईसीसी इसके विजेता के नाम की घोषणा की है, जिसके लिए फाइनल में भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले ट्रेविस हेड को चुना गया है। ट्रेविस हेड ने फाइनल में भारत के खिलाफ 120 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्के लगाकर 114 के स्ट्राइक रेट से 137 रन की अहम पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया था।

लाबुशेन के साथ मैच विनिंग पार्टनरशिप-
हेड को लाबुशेन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 215 गेंदों में 192 रन की मैच विनिंग पार्टनरशिप भी की। इसके चलते भारत को वर्ल्ड 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। नवंबर में ट्रवुस हेड ने कुल 220 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक ही अर्धशतक शामिल था। इसके अलावा शम्मी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कुल 24 विकेट लिए थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

A #CWC23 hero has been crowned the ICC Men’s Player of the Month for November 2023 🔥— ICC (@ICC) December 11, 2023

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!