Vishnu Deo Sai CG CM : आदिवासी नेता होने के साथ ही संघ के करीबी भी विष्णुदेव, जानिए… कैसा रहा है प्रदेश के नए CM विष्णुदेव साय का सियासी सफर… डिटेल में पढ़िए… कब-कब, किस-किस पद पर रहे साय…

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री को लेकर लाये जा रहे सभी कयासों अपर विराम लग चुका है। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए सीएम होंगे। प्रदेश के पहले सीएम रहे दिवंगत अजीत जोगी के बाद विष्णु देव प्रदेश के दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे।



विष्णुदेव साय आदिवासी होने के साथ ही साय समुदाय से आते है। साय समुदाय छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा समुदाय भी है। विष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। पार्टी के 3 बार अध्यक्ष रह चुके हैं. वे मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राजयमंत्री भी रहे है। साय, जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे है।

विष्णुदेव साय का संबंध किसान परिवार से रहा है। उनका जन्म 21 फरवरी 1964 में हुआ था। वे कांसाबेल के पास के बगिया गाँव के मूल निवासी है। 1989 में वह गाँव के पंच बने थे जबकि ठीक एक साल बाद उन्हें सरपंच बनने का मौक़ा मिला। विष्णु देव तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। 1999 में वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। विष्णु देव दो बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान भी संभाल चुके है। गौरतलब है कि साय, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के करीबी नेताओं में से एक है.

इसे भी पढ़े -  Raipur-Sakti Big Breaking : वेदांता पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा, छग कांग्रेस ने पूर्व मंत्री के नेतृत्व में 10 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया, टीम में 6 विधायक शामिल, कांग्रेस के पत्र में ये लिखा, डिटेल में पढ़िए...

कुनकुरी से मारी बाजी…
विष्णुदेव साय इस बार भी कुनकुरी से मैदान में थे। उनके सामने कांग्रेस के यूडी मिंज थे। इस चुनाव में उन्होंने मिंज को 25 हजार 541 वोटों से हराया है।

इन पदों पर रहे विष्णुदेव साय –
1990-98: सदस्य, मध्य प्रदेश विधान सभा (दो कार्यकाल)
1999: 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए
1999-2000: सदस्य, सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति और सदस्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण समिति
2000-2004: सदस्य, सलाहकार समिति, कृषि मंत्रालय
2004: 14वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल), सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य
5 अगस्त 2007: सदस्य, जल संसाधन समिति
2009: 15वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल)

इसे भी पढ़े -  सक्ती वेदांता पॉवर प्लांट हादसा बड़ा अपडेट, प्रशासन इन बातों को लेकर अलर्ट, मौत का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 20 मजदूर की मौत हुई...

31 अगस्त 2009: सदस्य, वाणिज्य समिति
2014: 16वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (चौथा कार्यकाल)
9 नवंबर 2014: केंद्रीय खान, इस्पात राज्य मंत्री
5 जुलाई 2016: केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात मंत्रालय

error: Content is protected !!