Accident Injured : कार ने पीछे से बाइक में सवार पति-पत्नी, बच्चे को मारी ठोकर, तीनों हुए घायल, कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के बासीनपाठ गांव के स्वागत गेट के पास कार ने बाइक में सवार पति-पत्नी, बच्चे को पीछे से ठोकर मारकर भाग गया. इससे बाइक सवार पति-पत्नी कमलेश टंडन, आराधना टंडन और बच्चे अयांश को चोट लगी है, जिन्हें इलाज के लिए सक्ती अस्पताल से बालको ले जाया गया है. मामले में पुलिस ने कार क्रमांक CG 12 BE 8844 के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  CG Big News: जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने के दिए निर्देश

दरअसल, सक्ती के कसेरपारा निवासी कमलेश टंडन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कोरबा-बालको से वापस अपने घर सक्ती बाइक से आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से ठोकर मारकर सक्ती की तरफ भाग गया. घायल पति-पत्नी, बच्चे को चोट लगने से इलाज के लिए सक्ती अस्पताल से बालको ले जाया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

फिलहाल, मामले में नगरदा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!