Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को अड़भार चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती. अड़भार चौकी ने पुलिस ने हरदी भाठा से देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे 21 नग देशी शराब को जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चंदन सिंह हिंदुजा, देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए ले जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी चंदन सिंह हिंदुजा के कब्जे से 21 नग देशी शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : ग्रामीण मंडल अकलतरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी हुई शामिल

पुलिस ने आरोपी चंदन सिंह हिंदुजा के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) क, के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!