आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में महुआ शराब और महुआ लहान जब्त

जांजगीर: आबकारी विभाग ने महुआ शराब बिक्री करने वालो के नाक में नकिल कसने बड़ी कार्रवाई है. इस कार्रवाई में 79 हजार 500 सौ का महुआ शराब और 1 लाख 70 हजार का महुआ लहान जब्त किया गया है.

 



-सहायक आयुक्त आबकारी प्रवीण वर्मा के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्रवाई की गई. इसके  03 प्रकरण में 530 लीटर महुआ शराब कीमत 79,500 रू एवं 3400 किग्रा महुआ लहान कीमत 1,70,000 जब्त कर नष्ट किया गया है.
यह जब्ती ग्राम राहौद एवम बुंदेला के सबरिया डेरा में नहर किनारे 08 नग चढ़ी भट्ठियों से 530 बल्क लीटर एवं 3400 किग्रा महुआ लहान (नष्ट) बरामद होने पर आब.अधि. की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

 

 

संयुक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मनोज राठौर के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक रमेश सिदार मुख्य आरक्षक अनवर मेमन, विमल सनाढ्य, छेदीलाल लहरे, आरक्षक देवदत्त जयसवाल, गीता कमल का योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!